बाजार:- इस समय लोग इश्योरेंश और मेडिकल को लेकर काफी सजग है। हर कोई अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपना इश्योरेंश करवा रहा है। वही ज्यादातर लोग ऐसे है जो बीमा करवाने के लिए सरकारी योजनाओं से जुड़ना पसन्द करते हैं। लोगो का रुझान प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) की ओर ज्यादा है क्योंकि यह अपने निवेशकों को 4 लाख तक का कवर दे रही है और इसमे आपको ज्यादा इंवेसमेन्ट भी नहीं करना पड़ता है। सरकार की इस योजना के लिए आपको अपनी पूंजी से महज 342 रुपये जमा करने होंगे और बाद में इससे आपको 4 लाख का शानदार फायदा मिलेगा।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) लाभ:-
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एक ऐसी योजना है जो अपने ग्राहकों को दुर्घटना, मृत्यु या पूरी तरह बिकलांग हो जाने पर 2 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देती है। इस स्कीम के तहत अगर पॉलिसीधारक आंशिक तौर पर स्थाई रूप से विकलांग हो जाए तो उसे 1 लाख रुपए का कवरेज मिलता है. इस योजना का सालाना प्रीमियम 12 रुपए है।
वही अगर हम बात प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की करे तो इसमे निवेश करने वाले निवेशकों को ज्यादा मुनाफा प्राप्त होता है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 50 साल होनी चाहिए। यह योजना दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में अपने निवेशकों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देती है। स्कीम में निवेश के लिए आपको सालाना 330 रुपए प्रीमियम देना है. बता दें कि ये दोनों ही टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी हैं. ये बीमा सालभर के लिए ही होता है.

