बाजार:- केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को PF की सुविधा देती है। इस सुविधा में नौकरी पेशा लोगो को PF खाते पर सरकार की ओर से ब्याज दिया जाता है। सरकार की ओर से PF खाते पर 8.5 फीसदीं byaj मिलता है। वही अगर आपके खाते में PF का ब्याज नहीं आता है तो आप काफी परेशान होने लगते हैं और आपको साइबर कैफे के चक्कर काटने पड़ते हैं। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा तरीका जिससे आप अपने घर पर बैठ कर आसानी से यह चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में PF का पैसा आया है या नहीं।
PF ब्याज को आप ऑनलाइन अपने घर से चेक कर सकते हैं। PF ब्याज चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट https://epfigms.gov.in/ पर जाना होगा। इस बाद आपको रजिस्टर ग्रीवेंस पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इसपर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। इस नए पेज पर आपको PF मेम्बर, EPF पेंशनर, एप्लायर जैसे विकल्प दिखेंगे। इनमें से आपको अपना विकल्प चुनना होगा। ततपश्चात मेम्बर का नाम चुनना होगा और UNA नम्बर व सिक्योरिटी कोड डालकर गेट OTP पर क्लिक करना होगा।
जैसे ही आप Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपको आपके रजिस्टर मोबाइल नम्बर पर एक OTP मिल जाएगा। इस OTP को आप डालेंगे तो आपके सामने आपकी PF डीटेल्स आ जायेगी जिसे आप भविष्य के इस्तेमाल हेतु डाउनलोड भी कर सकते हैं। अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है तब भी आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि अब आप अपने कीपैड फोन से मैसेज और मिस्ड कॉल के जरिए भी अपने FP का ब्याज चेक कर सकते है। मैसेज से PF ब्याज चेक करने के लिए आपको 011 22901406 पर मैसेज या मिस्ड कॉल करनी होगी। जैसे ही आप अपने कीपैड फोन से यह करेंगे आपके फोन पर आपके PF ब्याज की सारी डीटेल्स आ जायेगी।

