Gold-Silver Price Today: सोना चांदी के दामों में आज फिर वृद्धि,इस स्तर पर पहुंची कीमतें

बिज़नेसGold-Silver Price Today: सोना चांदी के दामों में आज फिर वृद्धि,इस स्तर...

Date:

मेरठ में आज सोना चांदी की कीमतों में फिर से वृद्धि हो गई है। आज कारोबारी सत्र की शुरूआत में सोना के दाम में जहां 170 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं 99 प्रतिशत शुद्व चांदी की कीमत में 520 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जिसके बाद चांदी का भाव आज मेरठ के सराफा बाजार में 53790 रुपये पर पहुंच गया है। आज लगातार दूसरे दिन सोना चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई है। इससे पहले कल यानी सोमवार को सोना के दाम में 60 रुपये प्रति दस ग्राम की मामूली वृद्धि दर्ज की गई थी। जिसके बाद सोना 50,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था।

वहीं सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र के दिन सोमवार को ही चांदी की कीमत में भी 370 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई थी। जिसके बाद चांदी का भाव 53,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। बता दें कि पिछले सप्ताह सोना और चांदी की  कीमते एक महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी थी। इस समय भी सोना और चांदी की कीमत में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट आई है। सराफा बाजार के सोना व्यापारियों की माने तो सोने के दाम में अभी अस्थिरता ऐसे ही बनी रहेगी। बाजार में सोना और चांदी की डिमांड इस समय कम है। जिसके चलते दामों में अधिक उतार चढ़ाव नहीं हो रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...