Petrol-Diesel Price Today: जानिए आज शनिवार को क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का भाव

बिज़नेसPetrol-Diesel Price Today: जानिए आज शनिवार को क्या है आपके शहर में...

Date:

मेरठ। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बीच आज सोमवार को भी देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। मेरठ में आज सोमवार को पेट्रोल का दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.49 रुपये प्रति लीटर है।  वहीं देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पिछले करीब डेढ़ महीने से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं होने से आम लोगों को राहत मिल रही है। बता दें कि इस समय कच्‍चे तेल का भाव 111 डॉलर प्रति बैरल है। भारतीय तेल कंपनियों ने आज सोमवार को सुबह पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए।

Read also: Petrol Diesel Price Today: आसमान पर कच्चे तेल की कीमत, फिर से बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के भाव

देश के बाजार में आज तेल कंपनियों ने आज यानी 4 जुलाई सोमवा को पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया। मेरठ में पेट्रोल और डीजल अब भी उसी दाम पर मिल रहा है जिस दाम पर पिछले एक महीने से अधिक पर मिल रहा है। राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं होने से महंगाई से लोगों को राहत है। पेट्रोलियम कंपनियों ने इससे पहले इसी महीने की एक जुलाई यानी शुक्रवार से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कमी की थी। हालांकि ये कमी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में नहीं की गई थी।

Read also: Petrol Diesel Shortage: प्रदेश में पेट्रोल डीजल की किल्लत मैदानों तक पहुंची, अल्मोडा में भी खत्म हुआ तेल

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर तेल विपणन कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को तय करती हैं। देश की प्रमुख तेल कंपनियां भारत पेट्रोलियम,इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह विभिन्न शहरों के पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने गत 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइड ड्यूटी कम कर दी थी। सरकार की ओर से पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद देश भर में पेट्रोल का दाम 9.50 रुपये और डीजल की कीमत सात रुपये प्रति लीटर तक सस्ती हुई थीं। तभी से देश भर में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...