Site icon Buziness Bytes Hindi

Petrol-Diesel Price Today: जानिए आज शनिवार को क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का भाव

सितंबर का महीना भी पेट्रोल और डीजल के लिए काफी राहत भरा दिखाई दे रहा है। सितंबर में भी अभी तक पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। मेरठ सहित एनसीआर के जिलो और प्रदेश में आज पेट्रोल डीजल की कीमत में किसी प्रकार का कोई इजाफा नहीं हुआ है। बता दें कि मेरठ और प्रदेश के शहरों में आज तेल कंपनियों की ओर से सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए गए। जिसमें किसी प्रकार का कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इसी के साथ लगातार 110 वे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। लेकिन कई स्थानों पर अभी निजी कंपनियों के पेट्रोल पंपो पर ताले पडे़ हुए हैं। जिसमें मेरठ में रिलायंस और एस्सार के पेट्रोल पंप अभी भी बंद हैं। निजी कंपनियों के अनुसार उनको पेट्रोल और डीजल के दामों में काफी घाटा उठाना पड़ रहा है। इस कारण से पंपो को बंद किया गया है। मेरठ में आज पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये और डीजल का दाम 89.49 रुपये प्रति लीटर है। जबकि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.57 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। पश्चिमी उप्र के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल के भाव की बात करें तो इस समय आगरा में पेट्रोल 96.71 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर है। मथुरा में पेट्रोल 96.43 रुपये और डीजल 89.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।  बता दें कि प्रतिदिन रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नई कीमतें जारी की जाती हैं। अगर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो एसएमएस के माध्यम से आसानी से इसको जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना है। याद रहे कि हर शहर का कोड अलग-अलग होता है।

Exit mobile version