मेरठ में आज फिर सोना चांदी की कीमतों में कमी आई है। आज मेरठ सराफा बाजार में सोने की कीमत 80 रुपये कम हुई। जबकि चांदी का भाव 60 रुपये तक गिर गया। पिछले कई दिनों से सोना चांदी के दामों में गिरावट का दौर जारी है। मेरठ सराफा बाजार में आज सोने का भाव 80 रुपये प्रति दस ग्राम गिरकर 49360 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 60 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद सफेद धातु के दाम भी 56200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। गुरुवार की तरह आज भी सोना चांदी की कीमतों में कमी आई है। गुरूवार 15 सितंबर 2022 को सोने के दाम में 710 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई और यह 49,440 पर पहुंच गए।
इससे पहले 14 सितंबर यानी बुधवार को सोने के दाम में 100 रुपये की कमी आई थी। सोमवार को सोना भाव 50,150 प्रति दस ग्राम था। जबकि 13 सितंबर मंगलवार को सोना 480 रुपये प्रति दस ग्राम तक कम हुआ और इसकी कीमत 50,250 पर पहुंच गई थी। कुछ ऐसा ही चांदी की कीमत का हाल रहा। 15 सितंबर 2022 गुरुवार को चांदी के दाम में 570 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई थी। जिसके बाद चांदी 56,260 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इससे पहले 14 सितंबर 2022 बुधवार को चंादी के भाव 170 रुपये कम होकर 56,830 पर पहुंच गया था। मंगलवार 13 सितंबर को चांदी के दाम में 740 रुपये की कमी आई थी 740 रुपये प्रति किलोग्रामी कमी आने के बाद चांदी 56660 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी।

