टीजर हुआ जारी टेक्नो जल्द लांच करेगा ये शानदार स्मार्टफोन

टेक्नोलॉजीटीजर हुआ जारी टेक्नो जल्द लांच करेगा ये शानदार स्मार्टफोन

Date:


टीजर हुआ जारी टेक्नो जल्द लांच करेगा ये शानदार स्मार्टफोन

न्यूज़ डेस्क : दिग्गज कंपनियों में शुमार Tecno ने बीते दिनों ही इंडियन मार्केट में Spark 6 Air को पेश किया था, जो कि 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है. लो बजट रेंज के इस स्मार्टफोन में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं.

वहीं अब चर्चा है कि कंपनी शीघ्र ही एक और नया स्मार्टफोन लेकर आने वाली है. जो कि इसी वर्ष जनवरी में पेश किए गए Tecno Spark Go Plus का ही शानदार वेरिएंट हो सकता है. 

हालांकि, अभी तक आगामी स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, किन्तु इसे लेकर कंपनी ने टीजर जारी कर दिया है. Tecno ने देश में अपने ऑफिशियल ​Twitter अकाउंट पर एक टीजर जारी किया है, तथा इस टीजर में आगामी फोन के शीघ्र पेश करने का हिंट दिया है.

सामने आए टीजर में शीघ्र ही स्पार्क से आपका दिल जीतने के लिए नया स्मार्टफोन आ रहा है. साथ-साथ पूरा दबंग स्टाइल में लिखा हुआ है कि ‘स्वागत नहीं करोगे आप हमारा.’ 

वही कंपनी ने फोन के नाम की जानकारी अभी नहीं दी है, किन्तु इशारा दिया है कि आगामी फोन Spark सीरीज का होगा. साथ ही आशा है कि कंपनी Tecno Spark Go Plus का आगामी वर्जन मार्केट में उतारने की तैयार कर रही है.

वही सामने आए टीजर से यह भी साफ़ होता है कि Tecno का आगामी स्मार्टफोन Flipkart पर प्राप्त कराया जाएगा. टीजर में साझा की गई इमेज में स्मार्टफोन का ग्रीन रंग वेरिएंट दिखाया गया है. इसके साथ-साथ इसमें सेल्फी कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले उपलब्ध किया गया है. इसी के साथ फ़ोन बेहद ही शानदार है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...