‘Wechat’ पर प्रतिबंध तो चीन करेगा एप्पल का बहिष्कार

टेक्नोलॉजी‘Wechat’ पर प्रतिबंध तो चीन करेगा एप्पल का बहिष्कार

Date:


‘Wechat’ पर प्रतिबंध तो चीन करेगा एप्पल का बहिष्कार

  • चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से अमेरिका को दी गई चेतावनी
  • ट्रंप वी चैट और वीडियो ऐप टिक-टॉक को बैन करने की बात कह चुके हैं

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ‘वी चैट’ पर प्रतिबंध लगाता है तो चीन के लोग भी एप्पल कंपनी का बहिष्कार करेंगे. बता दें, अमेरिका में सोशल मीडिया ऐप वी चैट को बंद करने की तेजी से मांग उठ रही है. संभावना है कि अमेरिका इसे बहुत जल्द बंद कर सकता है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वी चैट और वीडियो ऐप टिक-टॉक को बैन करने की बात कह चुके हैं.

सितंबर में बैन लग सकता है
इन दोनों ऐप पर सितंबर महीने में प्रतिबंध लग सकता है. ट्रंप का आरोप है कि ऐसे ऐप से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है. ट्रंप के इस ऐलान के बाद अमेरिका और चीन में तल्खी और बढ़ गई है. इसके बाद चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने एक ट्वीट में लिखा कि अगर वीचैट बैन कर दिया जाता है तो चीनी लोगों को भी आईफोन और एप्पल के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने का कोई कारण नजर नहीं आता. झाओ ने कहा कि चीनी लोग पहले से कहते आ रहे हैं कि अगर वीचैट बैन किया जाता है तो वे भी आईफोन का इस्तेमाल बंद कर देंगे.

इंडिया में पहले से बैन
शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप टिक-टॉक भारत में पहले से ही बैन है. अब अमेरिका ने भी इसे बैन करने की तैयारी कर ली है. अमेरिका ने इस ऐप पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. हालांकि अमेरिकी निवेशक इसे खरीदने का भी विकल्प तलाश रहे हैं. इस बीच चीन ने एप्पल पर अमेरिका को चेतावनी देकर इस मामले को और गंभीर बना दिया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...