राहत: यूपी में नाइट कर्फ्यू अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक

उत्तर प्रदेशराहत: यूपी में नाइट कर्फ्यू अब रात 10 बजे से सुबह 6...

Date:


राहत: यूपी में नाइट कर्फ्यू अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक

लखनऊ: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के घटते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने नाइट कर्फ्यू में दो घंटे की और ढील दी है. अब नाईट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही लागू रहेगा. इससे पहले नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू था. वहीँ वीकेंड कर्फ्यू में कोई बदलाव नहीं किया है.

योगी सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 50 फीसदी क्षमता के साथ रेस्टोरेंट और मॉल को खोलने की इजाजत पहले ही दे चुकी है. 21 जून की गाइडलाइंस में यूपी सरकार ने पार्कों को भी खोलने की इजाजत दी थी. इसके अलावा रेहड़ी पर लगने वाली दुकानों को भी चलाने की इजाजत दी गई थी.

इस बीच, उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के नए मामले घटकर 100 पर आ गए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...