लोकतंत्र की हत्या कर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं भाजपा नेता: अखिलेश यादव

उत्तराखंडलोकतंत्र की हत्या कर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं भाजपा...

Date:


लोकतंत्र की हत्या कर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं भाजपा नेता: अखिलेश यादव

लखनऊ: पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि सपा के सत्ता में आने पर करारा जवाब दिया जायगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में हिंसा का नंगा नाच हुआ है. नामांकन के दौरान प्रत्याशियों को नामांकन नहीं करने दिया गया, सदस्यों को वोट नहीं डालने दिया गया क्योकि बीजेपी को मालूम था कि वह चुनाव नहीं जीत सकती इसलिए पैसे, प्रशासन और गुंडई का इस्तेमाल कर चुनाव जीतने की कोशिश की।

भाजपा अपने को अनुशासित पार्टी कहती है, लेकिन उनके अनुशासन की पराकाष्ठा लखीमपुर में देखने को मिली जहां ब्लॉक प्रमुख चुनाव में एक महिला को बेइज्जत किया गया और उसकी साड़ी खींची गयी। चुनाव के दौरान लोगो के घर जलाए गए और पत्रकारों को पीटा गया. इटावा में एसपी को पीटा गया वही उन्नाव में पत्रकार को सीडीओ ने पीटा। अखिलेश ने कहा भाजपा लोकतंत्र की हत्यारी है और लोकतंत्र की हत्या कर उसके बड़े नेता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं, इन्हें शर्म नहीं आती. अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सबकुछ देखा है और 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता इसका जवाब अपने वोट से देगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...