जेल वापस भेजे गए आजम खान

उत्तर प्रदेशजेल वापस भेजे गए आजम खान

Date:


जेल वापस भेजे गए आजम खान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा नेता आजम खान को एक बार फिर जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए आज पुलिस उन्हें लेकर जेल के लिए रवाना हो गई। सपा नेता को लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस में अस्पताल से जेल ले जाया गया। इसके साथ ही आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम को भी जेल भेजा जाएगा।

गौरतलब हैं कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबियत ख़राब होने पर उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड इलाज के लिए 9 मई से वह अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। अब उन्हें स्वास्थ्य लाभ होने पर एक बार फिर अस्पताल से जेल शिफ्ट कर दिया गया। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को भी जेल शिफ्ट किया जाएगा। दोनों को सीतापुर जेल में रखा जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related