Flipkart Electronics Sale का ऐलान हो गया है। यह सेल 26 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर 2020 तक जारी रहेगी। इस सेल में Motorala के टॉप स्मार्टफोन को बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। इन स्मार्टफोन की खरीद पर कंपनी भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
Moto G 5G स्मार्टफोन को HDFC, ICICI बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 10 फीसदी छूट मिलेगी। साथ ही फोन को EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। इस डिस्काउंट ऑफर में फोन को 19,999 रुपये में खरीद पाएंगे। जबकि फोन की वास्तविक कीमत 20,999 रुपये है। कंपनी का दावा है कि यह पहला 5G स्मार्टफोन है, जो 11 ग्लोबल नेटवर्क ब्रांड को सपोर्ट करता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 750G का सपोर्ट दिया गया है। फोन 6GB रैम के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W टर्बो चार्जर के साथ आता है।
Moto G9 Power
Moto G9 Power स्मार्टफोन की ICICI बैंक कार्ड से खरीद पर 1000 रुपये की छूट ऑफर की जाती है। इस छूट के चलते ग्राहक फोन को 10,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में 64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन 4GB रैम और Qualcomm Snapdragon 662 को सपोर्ट करेगा। फोन में 6.9 इंच की Max Vision डिस्पले दी गई है।
Motorola Razr 5G
Motorola Razr 5G स्मार्टफोन की खरीद पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है फोन की खरीद पर 26,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसमें 25,000 रुपये एक्सचेंज ऑफर और ICICI बैंक कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.2 इंच की फोल्डेबल OLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 48MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Moto G9
Moto G9 स्मार्टफोन की ICICI बैंक कार्ड से खरीद पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही 500 रुपये की अतिरिक्त छूट ऑफर की जा रही है। इस फोन में 48MP का ट्रिपल कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.7 होगा, जो नाइट विजन के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि फोन में भारत का पहला Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

