स्मार्टफोन ब्रांड itel ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन itel Vision 1 Pro लॉन्च कर दिया है। itel Vision 1 Pro स्मार्टफोन की कीमत 6,599 रुपये है। फोन सिंगल स्टोरेज वेरिएंट 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
itel Vision 1 Pro स्मार्टफोन में 6.52 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। फोन वॉटरड्रॉप Incell डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का रेजोल्यूशन 1600/720 पिक्सल होगा। फोन में 450 nits ब्राइटनेस दी गई है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89.5% होगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP लेंस समेत 2 VGA कैमरा और फ्लैश लाइट का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 5MP लेंस का सपोर्ट मिलेगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में 1.4 GHz Quad Core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो एंड्राइड 10 (Go एडिशन) बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। पावरबैकअप के लिए फोन में 4000mAh की नॉन रिमूवल बैटरी मिलेगी। वही कनेक्टिविटी के तौर पर Volte/ViLTE/VoWiFi का सपोर्ट मिलेगा।

