Nokia ने अपना नया Nokia Professional वायरलेस इयरफोन P3600 ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस इयरफोन का डिजाइन शानदार है और इसे IPX4 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह वॉटरप्रूफ है।
Nokia Professional वायरलेस इयरफोन P3600 की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने Nokia Professional वायरलेस इयरफोन P3600 में शानदार साउंड के लिए 8mm के डायनेमिक ड्राइवर्स दिए हैं। साथ ही यह इयरफोन HSP, HFP, AVRCP और A2DP सपोर्ट करता है। इसके अलावा यूजर्स को इयरफोन में क्लियर वॉइस कैप्चर तकनीक और गेम मोड के साथ गूगल असिस्टेंट-सिरी का सपोर्ट मिलेगा।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Nokia Professional वायरलेस इयरफोन P3600 के बड्स में 45mAh की बैटरी दी गई है। जबकि इसके चार्जिंग केस में 400mAh की बैटरी मौजूद है, जो सिंगल चार्ज में 24 घंटे का बैकअप देती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इयरफोन में ब्लूटूथ 5.2 मिलेगा।
Nokia Professional वायरलेस इयरफोन P3600 की कीमत
नोकिया ने अभी तक P3600 इयरफोन की कीमत की जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले दिनों में अपने नए इयरफोन की कीमत का खुलासा करेगी।

