इंडियन प्रो म्यूजिक लीग का प्रोमो वीडियो जारी, सलमान का एलान, “म्यूजिक ऊंचा रहे हमारा”

बॉलीवुडइंडियन प्रो म्यूजिक लीग का प्रोमो वीडियो जारी, सलमान का एलान, “म्यूजिक...

Date:


इंडियन प्रो म्यूजिक लीग का प्रोमो वीडियो जारी, सलमान का एलान, “म्यूजिक ऊंचा रहे हमारा”

नई दिल्ली : सलमान खान ने धमाकेदार अंदाज़ में जी टीवी के नए शो इंडियन प्रो म्यूजिक लीग से जुड़ने का एलान किया है. इसका प्रोमो वीडियो भी जारी हो गया है जिसमें सलमान खान तूफानी रफ्तार में बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो किया शेयर
सलमान खान के इंडियन प्रो म्यूजिक लीग से जुड़े वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘म्यूजिक के पन्ने पर लिखने एक नया इतिहास, आ रहे हैं सलमान खान दुनिया की पहली म्यूजिक लीग के साथ. तो देखिे इंडियन प्रो म्यूजिक लीग की ओपनिंग सेरेमनी 26 फरवरी को…’

https://www.instagram.com/p/CKtYiofF7nr/

यह होंगी छह टीमें
म्यूजिक लीग में छह टीमें होंगी- यूपी दबंग्स, बंगाल टाइगर्स, गुजरात रॉकर्स, बृजवासी मुंबई वॉरियर्स, दिल्ली धुरंधर्स और पंजाब लॉयन्स. इन टीमों में सेलेब्रिटी सिंगर भी होंगे और मुकाबला बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. इस तरह संगीत प्रेमियों के लिए एकदम अलग ढंग का शो आ रहा है, जिसमें मुकाबले के साथ ही सुरों की जंग भी मजेदार होगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related