OnePlus Nord N1 5G इस साल अक्टूबर में हो सकता है लाॅन्च, जाने पूरी डिटेल्स

टेक्नोलॉजीOnePlus Nord N1 5G इस साल अक्टूबर में हो सकता है लाॅन्च,...

Date:


OnePlus Nord N1 5G इस साल अक्टूबर में हो सकता है लाॅन्च, जाने पूरी डिटेल्स

OnePlus Nord N1 5G को लेकर पिछले काफी दिनों लीक्स सामने आ रहे हैं और चर्चा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को इसी साल बाजार में उतारेगी। सामने आई नई रिपोर्ट के मुताबिक अर्फोडेबल स्मार्टफोन OnePlus N1 5G इस साल अक्टूबर में लाॅन्च हो सकता है। 

टिप्स्टर मैक्स जैम्बर ने खुलासा किया है कि OnePlus Nord N1 5G स्मार्टफोन OnePlus Nord N10 5G की तरह ही अक्टूबर में ही लाॅन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसकी लाॅन्च डेट या फीचर्स के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सामने आ रही लीक्स के मुताबिक वनपलस के नए स्मार्टफोन के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा। 

OnePlus Nord N10 5G के स्पेसिफिकेशन्स

बता दें कि OnePlus ने पिछले साल अक्टूबर में अपने अर्फोडेबल पोर्टफोलियो में नया स्मार्टफोन शामिल करते हुए OnePlus N10 5G को लाॅन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.49 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30T फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।  

इसके अलावा OnePlus Nord N10 5G में फोटोग्राफी के लिए 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि फोन में वीडियो काॅलिंग और सेल्फी की सुविधा 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 690 5G प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसमें यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 512 तक एक्सपेंड कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट के अलावा 4G, वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...