Nokia Power Earbuds Lite भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

टेक्नोलॉजीNokia Power Earbuds Lite भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Date:


Nokia Power Earbuds Lite भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Nokia ने अपने नए पावर इयरबड्स लाइट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस वायरलेस इयरफोन का डिजाइन काफी आकर्षक है और इसमें दमदार बैटरी दी गई है।

Nokia Power Earbuds Lite की स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने Nokia Power Earbuds Lite में शानदार साउंड के लिए 6mm के ऑडियो ड्राइवर्स दिए हैं। इसके साथ ही इयरबड्स को IPX7 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह वॉटर रसिस्टेंट हैं। इसके अलावा इयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0 दिया गया है।    

नोकिया पावर इयरबड्स के चार्जिंग केस में 600mAh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 30 घंटे का बैकअप देती है। इसके अलावा दोनों इयरबड में 50mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी के दावे के मुताबिक, दोनों बड्स की बैटरी पांच घंटे का बैकअप देती है। 

नोकिया पावर इयरबड्स लाइट की कीमत 3,599 रुपये है। यह इयरफोन Charcoal और Snow कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं, नोकिया पावर इयरबड्स लाइट की बिक्री 17 फरवरी से अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट पर शुरू होगी।   

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related