Facebook लॉन्च करेगी अपनी नई स्मार्टवॉच, जानिए क्या होगा खास

टेक्नोलॉजीFacebook लॉन्च करेगी अपनी नई स्मार्टवॉच, जानिए क्या होगा खास

Date:


Facebook लॉन्च करेगी अपनी नई स्मार्टवॉच, जानिए क्या होगा खास

Facebook Inc अपनी एक नई स्मार्टवॉच पर काम कर रही है। इसकी लॉन्चिंग अगले साल 2022 में हो सकती है। साथ ही स्मार्टवॉच की बिक्री की भी संभावना अगले साल तक ही जताई जा रही है।हालांकि Facebook की स्मार्टवॉच को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है। लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Facebook अपनी स्मार्टवॉच के लिए खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित करने की तैयारी कर रही है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक Facebook स्मार्टवॉच से यूजर मैसेज भेज सकेंगे। इसके अलावा स्मार्टवॉच में कई सारे अन्य कम्युनिकेशन फीचर्स दिये जा सकते हैं। साथ ही स्मार्टवॉच कई सारे हेल्थ और फिटनेस फीचर्स के सपोर्ट के साथ आएगी। स्मार्टवॉच मार्केट में मौजूदा वक्त में Apple Inc और Huawei जैसी कंपनियों का कब्जा है। ऐसे में Facebook की इन कंपनियों से सीधी टक्कर होगी।

बता दें कि Facebook पहली नॉन हार्डवेयर कंपनी होगी, जो अपनी खुद की स्मार्टवॉच विकसित कर रही है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Facebook नई स्मार्टवॉच के लिए Oculus VR के साथ साझेदारी कर सकती है। 

साथ ही Facebook कंपनी Ray Ban के साथ साझेदारी में एक स्मार्ट ग्लास बनाने की दिशा में काम कर रही है। हालांकि Facebook की तरफ से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। साथ ही अभी तक यह भी नहीं मालूम है कि आखिर नया स्मार्ट ग्लास Google Wear OS प्लेटफॉर्म सपोर्ट के साथ आएगा या नहीं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related