Xiaomi Mi 11 सीरीज समेत Mi Band 6 की लॉन्च डेट का खुलासा, जाने पूरी डिटेल्स

टेक्नोलॉजीXiaomi Mi 11 सीरीज समेत Mi Band 6 की लॉन्च डेट का...

Date:


Xiaomi Mi 11 सीरीज समेत Mi Band 6 की लॉन्च डेट का खुलासा, जाने पूरी डिटेल्स

 टेक डेस्क। चर्चाओं पर विराम लगाते हुए आखिरकार कंपनी ने Mi 11 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। यह सीरीज 29 मार्च को वर्चुअल इवेंट के माध्यम से लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज के साथ ही कंपनी Mi Band 6 से भी पर्दा उठाने वाली है। वैसे बता दें कि अब तक सामेन आई​ रिपोर्ट्स क अनुसार Mi 11 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Mi 11 Pro, Mi 11 Ultra और Mi Lite को लॉन्च किया जाएगा ।

Mi 11 Pro, Mi 11 Ultra और Mi Lite की लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें खुलासा किया गया है कि 29 मार्च को एक मेगा इवेंट का आयोजन किया जाएगा और इस इवेंट के तहत कंपनी कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स के नाम का खुसासा नहीं किया है। लेकिन लीक्स व टीजर के मुताबिक इस इवेंट में Mi 11 सीरीज और Mi Band 6 पेश किए जाएंगे। 

अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार Mi 11 सीरीज में Mi 11 Lite भी शामिल है और यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे Snapdragon 775G प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ​उपलब्ध होगा। फोन में 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 5MP का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra स्मार्टफोन में Samsung ISOCELL Bright GN2 सेंसर के साथ 50MP का कैमरा उपलब्ध होगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related