अमित शाह – शरद पवार की मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक के संकेत

फीचर्डअमित शाह – शरद पवार की मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में...

Date:


अमित शाह – शरद पवार की मुलाकात, महाराष्ट्र  की राजनीति में उठापटक के संकेत

मुंबई: रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनसीपी नेता शरद पवार की मुलाकात की खबर के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गर्मा गयी है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि एक बार फिर से भाजपा और एनसीपी के बीच कुछ खिचड़ी पका रही है? इस मामले में सवाल करने पर गृह मंत्री अमित शाह ने खुद कहा कि सब कुछ सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

अहमदाबाद में हुई मुलाक़ात
गृह मंत्री शाह के इस जवाब से महाराष्ट्र राजनीति में नई अटकलों को और बल मिला है। उन्होंने अहमदाबाद में हुई इस मुलाकात से इनकार भी नहीं किया है। होली के एक दिन पहले देश की राजनीति के दो दिग्गज बड़े नेताओं की गुप्त मुलाकात महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाले समय में बड़े फेरबदल के संकेत दे रही है।

अजित पवार बनवा चुके हैं भाजपा की सरकार
बता दें कि 2019 में जब शिवसेना ने भाजपा के साथ सरकार बनाने से मना कर दिया था तब रातों रात अचानक भाजपा और एनसीपी के बड़े नेता अजित पवार ने मिलकर अपनी सरकार बनाई थी। उस दौरान उपमुख्यमंत्री अजीत पवार बन गए थे। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐसे कुछ समीकरण फिर से बन सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related