टेक डेस्क: Xiaomi ने एक टीजर जारी किया है जिसमे Redmi Note 8 2021 की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है | Redmi Note 8 (2021) नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा , स्मार्टफोन बिलकुल Redmi Note 8 की तरह ही होगा |
Redmi Note 8 (2021) की संभावित कीमत
Redmi Note 8 2021 स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये हो सकती है। Redmi Note 8 सीरीज भारत समेत दुनियाभर में मशहूर हुई थी , जिस वजह से कंपनी अपडेट फीचर्स के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।
Read also: युवक से बदसलूकी करने वाले सूरजपुर के कलेक्टर को भूपेश बघेल ने हटाया
Redmi Note 8 (2021) के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 8 स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर होगा और स्मार्टफोन 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। 4,000mAh बैटरी होगी जिसे 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। Redmi Note 8 2021 स्मार्टफोन MIUI 12.5 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। Redmi Note 8 2021 स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप है जिसका प्राइमरी कैमरा 48MP होगा |

