एक तो महामारी, उसपर प्रधान अहंकारी, मोदी पर राहुल का हमला

फीचर्डएक तो महामारी, उसपर प्रधान अहंकारी, मोदी पर राहुल का हमला

Date:


एक तो महामारी, उसपर प्रधान अहंकारी, मोदी पर राहुल का हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र को अहंकारी बताया है. राहुल गाँधी ने यह आरोप सीरम इंस्टिट्यूट के के कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव के उस बयान के बाद लगाया जिसमें वैक्सीन की कमी के लिए केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार बताया गया है.

राहुल का ट्वीट
राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा,’ एक तो महामारी, उसपर प्रधान अहंकारी”. इसके साथ ही उन्होंने एक न्यूज़ क्लिप भी पोस्ट की है जिसकी हैडलाइन है ‘कोविशील्ड बनाने वाली SII का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप-स्टॉक , WHO की गॉइडलाइन का ध्यान रखे बिना कर दिया कोरोना वायरस वैक्सीन का एलान’.

क्या कहा था सीरम ने
पुणे स्थित कंपनी के कार्यकारी निदेशक ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों और अपने पास मौजूद टीकों के स्टॉक का आकलन किए बिना ही विभिन्न आयु वर्गों के लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया। ‘हील हेल्थ’ की ओर से आयोजित स्वास्थ्य से संबंधित एक ई-समिट में सीरम के सुरेश जाधव ने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना ये आकलन किए कि भारत में कितनी वैक्सीन उपलब्ध है और इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्या गाइडलाइंस हैं, कई आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन की मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि देश को डबल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए और इसी के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...