Mi 11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, जाने इसकी संभावित कीमत

टेक्नोलॉजीMi 11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, जाने इसकी संभावित कीमत

Date:


Mi 11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, जाने इसकी संभावित कीमत

टेक डेस्क:  Xiaomi Mi 11 सीरीज का नया डिवाइस Mi 11 Lite लॉन्च करने की तैयारी में है, इसकी बात की  जानकारी टेक टिप्स्टर अभिषेक यादव के ट्विटर अकाउंट से मिली है। हालांकि, कंपनी की तरफ से लॉन्चिंग, कीमत या फिर स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

टेक टिप्स्टर अभिषेक यादव ने बताया की Mi 11 Lite स्मार्टफोन जल्द भारत में दस्तक देगा। यह स्मार्टफोन अन्य स्मार्टफोन की तुलना में अधिक पतला होगा। इसके अलावा ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। 

Mi 11 Lite की स्पेसिफिकेशन

Mi 11 Lite  4G और 5G वेरिएंट में उपलब्ध होगा और 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 732G प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस में एंड्राइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। 

सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, पहला 64MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 5MP का टेलीफोटो-मैक्रो लेंस है। 

Mi 11 Lite 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4,250mAh की बैटरी से लैस है। स्मार्टफोन में साइड माउटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Read also: जयंत चौधरी बने RLD के नए अध्यक्ष

स्मार्टफोन की यूरोप में कीमत 299 यूरो यानी करीब 25,000 रुपये है। और उम्मीद है स्मार्टफोन की कीमत भारतीय बाजार में 20,000 से 25,000 रुपये के बीच रखी जाएगी। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...