टेक डेस्क: Xiaomi Mi 11X 5G स्मार्टफोन को Amazon पर बिक्री के लिए पेश किया है, आपको सस्ते में Mi 11X 5G स्मार्टफोन को खरीदने का मौका मिलेगा | ये स्मार्टफोन 6GB और 12GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है और पावर बैकअप के लिए 4,520mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा शानदार ऑफर मिल रहे है |
कीमत
Xiaomi Mi 11X 5G स्मार्टफोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में आएगा और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये में | HDFC कार्ड से खरीदने पर 2,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा | फोन की खरीद पर 13,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जाता है। फोन को 1,412 रुपये के EMI ऑप्शन में खरीद पाएंगे।
Read also: महाराष्ट्र में बढे कोरोना के मामले, 12 हज़ार से ज़्यादा नए केस, 393 लोगों की मौत
Mi 11X: स्पेसिफिकेशन्स
Mi 11X में 6.67 इंच का E4 एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है और प्रोसेसर के तोर पर Qualcomm Snapdragon 870 है | यह फोन एंड्राइड 11 आधारित MIUI 12 कस्टम स्किन पर काम करेगा | इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,520mAh की बैटरी है | फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, प्राइमरी सेंसर 48MP का है, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP का मैक्रो लेंस मौजूद है। 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

