टेक डेस्क: Apple के अगामी डिवाइस से संबंधित रिपोर्ट्स आए दिन लीक होती रहती हैं। अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे अपकमिंग iPad के डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी मिली है। 9to5 मैक की रिपोर्ट के अनुसार, Apple iPad के सभी मॉडल में बड़ा डिस्प्ले होगा, डिस्प्ले का साइज 14 इंच तक हो सकता है।
लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार, Apple iPad में M1 प्रोसेसर दिया जाएगा और ये डिवाइस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे। डिवाइस की कीमत प्रीमियम रेंज में होगी। आपको बता दे की कंपनी ने अभी तक नए आईपैड की लॉन्चिंग, कीमत या फिर स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Read also: प्रोत्साहन पैकेज से रोजगार को मिलेगा बूस्ट: पीएम मोदी
Apple ने अप्रैल 2021 में iPad Pro को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था, स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 71,900 रुपये है। iPad Pro में Thunderbolt और USB4 का सपोर्ट है और इसमें Apple टैबलेट में एक ऑल न्यू अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 12 MP सेंसर और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। टैबलेट में M1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, साथ में लिक्विड रेटिना XDR डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। Apple के नए 12.9 इंच iPad Pro में पहली बार 1000 nits फुल स्क्रीन ब्राइटनेस और 1600 पीक ब्राइटनेस का इस्तेमाल किया गया है।

