OnePlus आज 21 July को शाम 7:30 बजे भारत में अपना flagship फोन OnePlus Nord 2 5G को लॉन्च करने वाली है और कम्पनी ने इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले ही फोन के कुछ फीचर्स से जुड़ी जानकारी दे दी है। एक लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक ये Phone दो वेरिएंट्स के साथ Market में उतारा जाएगा। OnePlus Nord 2 5G के बेस वैरिएंट की लगभग 30,000 रुपये या उससे कम हो सकती है। फोन के साथ ट्रूली वायरलेस स्टीरियो इयरबड्स OnePlus Buds Pro भी आज launch होने वाला है।
OnePlus Nord 2 5G के Launch Event वर्चुअली हो रहा है। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आप oneplus नॉर्ड youtube चैनल पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप स्ट्रीमिंग भी देखना चाहते है तो आपको YouTube पर OnePlus के आधिकारिक पेज पर जा कर देख सकते हैं।
OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन की कीमत को लेकर खासा रहस्य बना हुआ है एक रिपोर्ट के आधार पर इसकी कीमत 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और की माने तो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले इस phone की Price 29,999 रुपये हो सकती है।
OnePlus Nord 2 5G मे कैमरे पर खासा ध्यान दिया गया है इसमे पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। और इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। तो वहीं सेकेंडरी कैमरा 8MP का और तीसरा कैमरा 2MP का है। इसमें AI वीडियो एन्केसमेंट फीचर होगा, जो रिकॉर्डिंग के लिए काफी अच्छा होगा । सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा होगा।
यह वनप्लस का पहला ऐसा smartphone होगा जो क्वालकॉम चिपसेट के साथ नहीं आया है। यह 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 चिपसेट के साथ आएगा। 128GB व 256GB स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ 8GB और 12GB रैम के साथ यह मार्केट मे उपलब्ध होगा ।
Flipkart Big Saving Days सेल 25 जुलाई से होगी शुरु
चार्जिंग की बात करें तो डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी होगी जो OnePlus WarpCharge 65 फास्ट चार्जिंग technique से लैस होगी।
Oneplus का मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 जल्द हो सकता है लॉन्च, जाने पूरी डिटेल्स
OnePlus Nord 2 5G फोन 6.43-इंच AMOLED पंच होल डिस्प्ले, 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो, 90Hz रिफ्रेश रेट पैनल व फुल HD+ Resolution के साथ आ सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। डिवाइस Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित OxygenOS पर चलेगी।
OnePlus Buds Pro भी आज लॉन्च हो सकता है। ये पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Buds का अपग्रेडेड वर्जन होगा ।

