चंडीगढ़: पंजाब में Navjot Singh Sidhu और वहां के मुख्यमंत्री Amarinder Singh के बीच हालात कुछ ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। जबसे नवजोत सिंह सिद्धू Punjab Congress के प्रमुख बनाए गए है, तब से उनके और वहां के Chief Minister अमरिंदर सिंह के रिश्तों के बीच और कड़वाहट कम होती नज़र नहीं आ रही है।
सिंह की ओर से बीते मंगलवार को सिद्धू से मुलाकात की खबर को खारिज कर दिया गया। इस पूरे मामले पर Punjab Chief Minister ने कहा कि जब तक सिद्धू Social Media पर उनके खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते तब तक CM उनसे नहीं मिलेंगे।
Punjab Chief Minister अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने Tweet करके इस बारे में जानकारी दी। रवीन ठुकराल ने ट्वीट करते हुए कहा की, “यह खबरें पूरी तरह झूठी है कि नवजोत सिंह सिद्धू CM अमरिंदर सिंह से मिलने के लिए समय मांग रहे हैं। CM के रूख में कोई भी बदलाव नहीं आया है। वह तब तक सिद्धू से नहीं मिलेंगे जब तक सिद्धू सार्वजनिक तौर पर उनसे अपने अपमानजनक टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांग लेते।”
बता दें कि इससे पहले पंजाब के मंत्री ब्रह्मा महिंद्रा ने भी सिद्धू से निजी बैठक करने पर इनकार किया था और कहा था कि मैं उनसे तब तक नहीं मिल सकता जब तक वह अपने और CM सिंह के बीच सभी मुद्दों को सुलझा नहीं लेते।
सिद्धू ने किया शक्ति प्रदर्शन, 62 विधायक आए साथ
Congress के वरिष्ठ नेता मोहिंद्रा ने मीडिया से अपनी वार्ता को आगे बढ़ाते हुए कहा कि CLP नेता होने के अलावा Chief Minister सिंह कैबिनेट का भी नेतृत्व करते हैं, जिसका वह हिस्सा हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब तक सिद्धू, सिंह के साथ सभी मुद्दों को सुलझा नहीं लेते, वह उनसे नहीं मिलेंगे।
सिद्धू के माफी मांगने तक उनसे मिलूंगा नहीं : अमरिंदर सिंह
वहीँ, नवजोत सिंह सिद्धू के state congress president बनाए जाने पर Chief Minister अमरिंदर सिंह ने अपनी तरफ से अभी कोई भी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।
सिद्धू ने 62 विधायकों के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका, अमरिंदर और उनके विश्वासपात्र रहे नदारद
वहीं सिद्धू ने कल अमृतसर में 62 विधायकों को अपने घर बुला कर शक्ति प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ही नहीं बल्कि दिल्ली कांग्रेस हाई कमान को संदेश दे दिया है I

