Whatsapp ने लांच किया एक नया फीचर- जानिए क्या है Whatsapp View Once फीचर

टेक्नोलॉजीWhatsapp ने लांच किया एक नया फीचर- जानिए क्या है Whatsapp View...

Date:


Whatsapp ने लांच किया एक नया फीचर- जानिए क्या है Whatsapp View Once फीचर

@Chanchal

Whatsapp ने हाल ही में अपने एक ट्वीट के द्वारा “View Once” फीचर की घोषणा की, “नई सुविधा अलर्ट! अब आप उन फ़ोटो और वीडियो को भेज सकते हैं जो व्हाट्सएप पर व्यू वन्स के माध्यम से खोले जाने के बाद गायब हो जाते हैं, जिससे आपको अपनी चैट गोपनीयता पर अधिक नियंत्रण मिलता है!”

Whatsapp आए दिन अपने एप्प में नए परिवर्तन करता रहता है जो न केवल लोगो के प्रयोगकर्ता अनुभव को बेहतर करती है बल्कि वात्सप्प सिक्योरिटी को और भी मजबूत बनाती है। यह नया फीचर भी Whatsapp की गुणवत्ता को बढ़ाने का एक नया कारक है जो लोगो को एक नए तरह का चैटिंग एक्सपीरियंस देगा। 

हम आपको बता दे की Whatsapp सितम्बर २०२० से ही अपने व्यू वन्स फीचर पे काम काम कर रहा था और आखिरकार जाकर उनका यह प्रयास सफल रहा और वात्सप्प ने यह फीचर लांच कर ही दिया। इस फीचर की टेस्टिंग एंड्राइड और आइओएस के बीटा वर्शन पर की गयी थी। अभी यह अपडेट केवल आईफोन यूज़र्स के लिए ही है, आने वाले दिनों में यह सुविधा सभी के लिए उपलब्ध होगी। 

क्या है व्यू वन्स फीचर

व्हाट्सएप ने अपना “व्यू वन्स” फीचर शुरू कर दिया है, जो प्राप्तकर्ता द्वारा खोले जाने के बाद आपकी चैट से फोटो या वीडियो को हटा देता है। फोटो या वीडियो भेजते समय, आप भेजने वाले बटन के बाईं ओर “1” बटन को टैप करके इसे एक बार देख सकते हैं। प्राप्तकर्ता द्वारा इसे खोलने के बाद, मैसेज, फोटो या वीडियो गायब हो जाएगा। प्राप्तकर्ता यह देख पाएगा कि यह एक गायब होने वाली तस्वीर है। हालांकि, व्यू वन्स मैसेज को स्क्रीनशॉट के द्वारा सेव किया जा सकता है। 

यह फीचर व्हाट्सएप के नए वर्शन को भी जल्द ही मार्किट में आमंत्रित करेगा जिसे एप्पल अप्प स्टोर से सीधा डाउनलोड किया जा सकता है। इस नए फीचर ने Whatsapp के मैसेज नोटिफिकेशन स्टाइल को भी बदला है। बता दे की Whatsapp का नया वर्शन जो view once फीचर के साथ है, वह आईफोन के वाटसप्प वर्शन 2.21.150 पर ही उपलब्ध है। 

यह फीचर काफी ही आधुनिक है जो Whatsapp के उपयोग को और अधिक बढ़ाएगा। व्यू वन्स फीचर के द्वारा प्राप्त किये गए मैसेज ना ही आपको दोबारा दिखेंगे और ना ही यह फ़ोन के स्टोरेज मीडिया फाइल में सेव होंगे। यदि आप आईफोन यूजर है तो whatsapp व्यू वन्स फीचर को ऑन करके आप भी इसका आनंद ले सकते है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...