Honor Play 5T Pro हुआ लॉन्च

टेक्नोलॉजीHonor Play 5T Pro हुआ लॉन्च

Date:


Honor Play 5T Pro हुआ लॉन्च

ऑनर का नया 4जी स्मार्टफ़ोन Honor Play 5T Pro घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Honor Play 5T Pro में 64 Megapixel के Rear कैमरे की शानदार सुविधा दी गई है। इसके साथ ही इस फोन में 22.5W की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। ऑनर का यह फोन बैटरी के मामले मे भी किसी से कम नही है इसमें 4000mAh की बैटरी है और 6.6 इंच का पंचहोल डिस्प्ले भी है। Honor Play 5T Pro में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का फिचर भी दिया गया है।

Honor Play 5T Pro की कीमत लगभग 17,178.95 रुपये है। यह कीमत में 8 GB RAM के साथ 128 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की है, और फिलहाल यह फोन एक ही वेरियंट में लॉन्च भी हुआ है। फोन को टाइटेनियम सिल्वर व मैजिक नाइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

Samsung के नये फ़ोन को लांच से पहले ले सकते है मात्र Rs. 2000 में

Honor Play 5T Pro में एंड्रॉयड 10 आधारित Magic UI 4.0 है। फोन में 6.6 इंच की फुल HD प्लस डिस्प्ले है और डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। फोन मे 8 GB RAM और 128 GB की स्टोरेज है।

Whatsapp ने लांच किया एक नया फीचर- जानिए क्या है Whatsapp View Once फीचर

कैमरे की बात करें तो ऑनर के इस फोन में Dual Rear Camera सेटअप दिया गया है। इसमे प्राइमरी लेंस 64 Megapixel का है जिसका अपर्चर f/1.9 है। जबकी दूसरा लेंस 2 Megapixel का डेफ्थ सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.4 है। फ्रंट में 16 Megapixel का सेल्फी लेंस वाला कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। रियर कैमरे के साथ AI फोटोग्राफी, टाइम लैप्स फोटोग्राफी, हाई पिक्सल मोड, नाइट सीन जैसे बेहतरीन मोड्स हैं।

Honor Play 5T Pro में 4000mAh की दमदार बैटरी है जो कि 22.5W की फास्ट चार्जिंग को पूरी तरह सपोर्ट करती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related