लालू प्रसाद यादव के परिवार में सब कुछ ठीक नही चल रहा है ऐसा लगता है एक बार फिर से इस परिवार मे शीत युद्ध देखने को मिल सकता है। इस बात पे मोहर लगती तब दिखाई दी जब छात्र RJD की तरफ से पटना की सड़कों पर जो पोस्टर लगाए गए उनमे तेजप्रताप के साथ तेजस्वी की तस्वीर नदारद दिखी। इस पोस्टर में लालू और राबड़ी तो दिख रहे है लेकिन तेजस्वी कहीं नहीं दिख रहे हैं। ये पोस्टर्स सिर्फ सड़कों तक ही सीमित नही है बल्कि पटना में पार्टी दफ्तर पर भी लगाए गए हैं।
बीजेपी नेताओं ने यूपी में कुछ और नाम बदलने की मांग की
आज यानी आठ अगस्त को तेजप्रताप ने छात्र RJD की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें संगठन से जुडे सभी सम्मानित पदाधिकारियों को मौजूद रहने का आदेश जारी किया गया। इसी बैठक के मद्देनज़र तेजप्रताप के समर्थकों ने पटना में विभिन्न जगहों पर पोस्टर लगाये है, जिसमें तेजस्वी यादव गायब दिख रहे है। हालांकि इन पोस्टरों पर लालू व राबड़ी देवी मौजूद हैं, बल्कि छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव की भी तस्वीर पोस्टर पर मौजूद है ।
विपक्ष के विरोध के बीच राज्यसभा में और विधेयक पारित कराएगी सरकार
आपको याद दिला दें कि बीते 11 जून को पार्टी के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर जो पोस्टर लगाए गए थे उन पोस्टरों से तेज प्रताप यादव की तस्वीर नदारद थी। तो अब जाहिर सी बात है अटकलें लगेंगी और अटकले ये लगाई जा रही हैं कि कहीं यह पोस्टर वार जो शुरु हुआ उसकी आड़ में राजनीतिक बदला तो नहीं लिया जा रहा है एक दूसरे से? जानकारी के मुताबिक तेज पोस्टर मे जगह न प्राप्त होने से तेज प्रताप काफी नाराज थे और यह नाराजगी मंच पर भी देखने को मिली थी, अब माजरा क्या ये तो वक़्त आने पे ही पता चलेगा, पर ये तो तय माना जा रहा है, की कुछ तो चल रहा है बिहार मे जिससे राजनीतिक गलियारे मे चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है।

