तकनीकी:- टेस्ला कार बनाने वाली एक बड़ी कम्पनी है।इसकी कार के नए मॉडल को लोग खूब पसंद करते हैं यह हमेशा अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मार्केट में कार लॉन्च करती है। वही यह अपनी इलेक्ट्रॉनिक कार में फ़ास्ट चार्जिंग हेतु सुपरचार्जर ग्राहको को देती है। इस सुपर चार्जर से टेस्ला की इलेक्ट्रॉनिक कार को आप कुछ ही समय मे बेहतर तरीके से चार्ज कर सकते हैं। टेस्ला एक ऐसी कम्पनी है जिसके सबसे ज्यादा शोरूम चीन में है। अब टेस्ला की इलेक्ट्रॉनिक कार के सुपरचार्जर का चीज के लोग अपनी कमाई के लिए उपयोग कर रहे हैं।
चीन के चोर टेस्ला को लगा रहे लाखों का चूना, नष्ट किए सुपर चार्जर
Date:
MyDriver की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के लोगो ने यह शिकायत की है कि चीन में टेस्ला की इलेक्ट्रॉनिक कार के कई सुपर चार्जर नष्ट कर दिए गए हैं। इन सुपर चार्जर की तस्वीरे सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कम्पनी के सुपर चार्जर के मोटरी केवल को काट दिया गया है और अब वह इसे लोगो से बेच रहे हैं। यह चीन में किसी एक पावर स्टेशन पर नहीं हुआ है अपितु कई पावर स्टेशन पर यह हुआ है।
बात दें इलेक्ट्रॉनिक कार के सुपर चार्जर में एक केबल लगा होता है जिसमे खूब कॉपर भरा होता है। चीन के चोर टेस्ला के चार्जर से केबल महज कॉपर की वजह से काट रहे हैं।यह कॉपर मार्केट में बेहतर दाम पर बिकता है । चीन की मार्केट में अगर हम तांबे की कीमत की बात करे तो यह 70 युआन है। भारत के अनुसार 825 रुपये प्रति किलोग्राम। इस चोरी से टेस्ला को 11.8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है क्योंकि इसका एक केबल हजारों युआन का मिलता है।

