तकनीकी:- युवाओं को लुभाने के लिए मार्केट में Realme Narzo 50 Pro 5G और Narzo 50 5G लॉन्च हो चुका है। इसके लॉन्च के बाद से युवाओं में इसका ट्रेंड देंखने को मिल रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस फोन को पहले की अपेक्षा काफी आकर्षक और बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया गया है। Realme Narzo 50 5G में डुअल रियर कैमरा वही Realme Narzo 50 Pro 5G ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यह दोनो फोन MediaTek का डाइमेंसिटी प्रोसेसर और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले के साथ आए हैं।
अगर हम इसकी क़ीमत की बात करे तो 6GB + 128GB का यह सेट 21,999 रुपये , 8GB + 128GB मॉडल का मोबाइल 23,999 रुपये में लोगो को मिलेगा। यह फोन 26 मई को दोपहर 12 बजे से मार्केट में मिल जाएगा।
Realme Narzo 50 5G की कीमत 4GB रैम + 64GB के लिए 15,999 रुपये , 4GB + 128GB 16,999 रुपये , 6GB + 128GB 17,999 रुपये है जो मार्केट में 24 मई से खरीदा जा सकेगा।
अगर हम इन दोनों स्मार्टफाेन के कलर की बात कहे तो यह हाइपर ब्लैक और हाइपर ब्लू कलर्स में मौजूद हैं अभी इन फोन को Amazon, Realme.com और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। HDFC बैंक कार्ड्स और ईजीEMI ऑप्शंस के जरिए कस्टमर इन स्मार्टफोन्स पर 2 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकेंगे।

