उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियन्त्रण मे है इसको देखते हुए दो दिन की साप्ताहिक बंदी में कुछ छूट दी जा सकती है। CM योगी ने इस संबंध में गृह विभाग को एक विस्तृत Guideline जारी करने के लिए कहा है। हालांकि, उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि प्रत्येक स्थान पर किसी भी सूरत में covid प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। कहीं भी बेवजह भीड़ न हो। पुलिस पेट्रोलिंग लगातार सतत रहे। नई व्यवस्था के संबंध में समुचित निर्देश जारी किए जाएं।
CBSE कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा की डेटशीट हुई जारी
CM योगी ने बुधवार को Team-9 के साथ सूबे में कोरोना की स्थिति पर समीक्षा बैठक की और कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर लगातार नज़र बने रहने के साथ पूर्ण नियंत्रण बना हुआ है। जनपद चित्रकूट, अलीगढ़, एटा, अमेठी, फिरोजाबाद, हाथरस, गोंडा, कासगंज, शामली पीलीभीत और प्रतापगढ़, सोनभद्र में एक भी कोविड का मरीज शेष नहीं है। ये सभी जनपद आज पूरी तरह कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। उन्होने कहा लगभग हर दिन ढाई लाख से अधिक कोविड टेस्ट हो रहे हैं, जिसके बावजूद पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 % है।
जानिए 2021 में रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त
पिछले 24 घंटे में 02 लाख 39 हजार 909 सैम्पल की जाँच हुई है जिनमे 59 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला है, बाकी 16 जनपदों में एक अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में सूबे में active covid case की संख्या मात्र 505 रह गई है। यह वो समय है जब हमे अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतनी है। थोड़ी सी भी लापरवाही और सब खत्म हो सकता है ।
उन्होंने कहा कि 3T Formula ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के परिणाम अच्छे मिल रहे हैं टीकाकरण भी सुचारु रुप से चल रहा है।

