सांसद आजम खां की मुश्किले कम होती नही दिख रहीं है एक तरफ़ वो अपने स्वास्थ्य से परेशान है तो दूसरी तरफ़ उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट और दो पैन कार्ड मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। गंज थाना पुलिस की तरफ़ से अब्दुल्ला के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की गई है।
कोर्ट अब 13 अगस्त को अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट और दो पैन कार्ड वाले मामलों की सुनवाई करेगा। भाजपा के पूर्व लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अब्दुल्ला आजम के ऊपर आरोप है की उनका एक जन्म प्रमाणपत्र रामपुर नगर पालिका का है तो दूसरा लखनऊ से है। इस पूरे मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी। मामले की सुनवाई MP-MLA कोर्ट में चल रही है, और इस मामले मे आरोप तय करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
उत्तर प्रदेश में एक सितंबर से खुल सकते हैं छह से आठवीं तक के स्कूल
मामले में पिछले 3 अगस्त से लेकर 5 अगस्त तक लगातार सुनवाई हुई थी। जिसमें दोनो तरफ़ से बहस की पूरी प्रक्रिया हुई।
UP मे अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों का होगा Vaccination
जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी के कथन के हिसाब से बुद्धवार को गंज थाना पुलिस ने दो Birth Certificate मामले में Supplementary चार्जशीट दाखिल की है। अब अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट व दो पैन कार्ड मामले मे अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी ।

