यूपी का मेगा वैक्सीनेशन शो: टीकाकरण का पिछला रिकॉर्ड तोडऩे का दावा

उत्तर प्रदेशयूपी का मेगा वैक्सीनेशन शो: टीकाकरण का पिछला रिकॉर्ड तोडऩे का दावा

Date:


यूपी का मेगा वैक्सीनेशन शो: टीकाकरण का पिछला रिकॉर्ड तोडऩे का दावा

लखनऊ। यूपी सोमवार को एक बार फि र मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव को अंजाम दिया गया है। इस महा ड्राइव के तहत सूबे के तमाम जनपदों में 30 लाख वैक्सीन लगाये जाने का दावा किया जा रहा है। अकेल राजधानी लखनऊ में ही एक लाख वैक्सीनेशन का टारगेट लेकर मिशन को अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। राजधानी के अस्पतालों में आज इस अभियान को लेकर उत्सव का महौल नजर आया।

गौरतलब है कि, राजधानी लखनऊ में सोमवार के मिशन के लिए टोटल 160 सेंटर्स 461 बूथ बनाये गये हैं। प्रत्येक बूथ पर 250 डोज लगाने का टारगेट है। वैक्सीनेशन के लिए आने वाले सभी के बकायदा बैठने और पीने के लिए पानी के इंतजामात किये गये थे। तमाम बूथों मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था देखी गई।

यूपी का मेगा वैक्सीनेशन शो: टीकाकरण का पिछला रिकॉर्ड तोडऩे का दावा
Image credit -Naeem

Read also: बेंगलुरु ने कोविड टीकाकरण में 1 करोड़ का आंकड़ा किया पार

शहर के 12 बड़े हॉस्पीटल्स के साथ ही 104 सरकारी ऑफिसेज में भी वैक्सीनेशन कैम्प के इंतजाम किये गये हैं। सरकार की ओर से लखनऊ में 86,400 टीकाकरण का टारगेट रखा गया पर यहां लोकल डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रेशन ने एक लाख से भी ज्यादा डोज लगाने की व्यवस्था कर रखी थी।

याद हो कि, इससे पहले 27 अगस्त को सूबे में 31 लाख 39 हजार वैक्सीनेशन किया गया था जबकि लखनऊ में यह ग्राफ 90 हजार तक पहुंचाया गया था। आज टारगेट अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोडऩे का है।

Read also: हिमाचल के स्वास्थ्य कर्मियों और टीकाकरण कराने वाले लोगों से बात करेंगे पीएम मोदी

इधर, गाजियाबाद जिले में भी वैक्सीनेशन मिशन के तहत 158 केंद्र बनाये गये। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से यहां 65 हजार वैक्सीन लगाने का टारगेट फिक्स किया गया। देर शाम तक वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related