पीवी सिंधु ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के प्रयासों को सराहा

एजुकेशनपीवी सिंधु ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के प्रयासों को सराहा

Date:


पीवी सिंधु ने ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों के प्रयासों को सराहा

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कोरोनावायरस के खतरे के बीच ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाने वाले स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों को सलाम किया है. सिंधु ने कहा कि वह उनके काम को सलाम करती हैं और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके प्रयासों को सराहा जाना चाहिए.

नया चलन
कोविड-19 के कारण ऑनलाइन पढ़ाना नया चलन बन गया है. सिंधु ने ट्विटर पर एक वीडियो मैसेज में कहा, आज, मैं अपने कजन से बात कर रही थी. मैंने उससे पूछा कि इस लॉकडाउन में उसकी पढ़ाई कैसी चल रही है तो उसने मुझसे कहा कि वे ऑनलाइन क्लासेस कर रहे हैं और साथ ही उनका सिलेबस भी अच्छा चल रहा है जो अच्छी बात है. उसने बताया कि वह फिजिकल फिटनेस के लिए एक्सरसाइज भी कर रहा है. साथ ही योगा मेडिटेशन और बाकी की एक्सरसाइज भी ऑनलाइन करवाए जा रहे हैं. मैं शिक्षकों की रचनात्मकता सुनकर हैरान रह गई. शिक्षकों ने कितनी जल्दी अपने आपको बदले हुए हालात मुताबिक ढाला और ऑनलाइन क्लासेस देने लगे.

कर रहे हैं काफी मेहनत
सिंधु ने लिखा, मेरे शिक्षकों ने भी मुझे काफी प्रेरित किया. मैं स्कूल और कॉलेज के शिक्षकों की शुक्रगुजार हूं. उन सभी ने मुझे प्रेरित किया. हमें उन सभी शिक्षकों को सलाम करना चाहिए जो बिना थके बच्चों की पढ़ाई जारी रखे हुए हैं. भारत के शिक्षक काफी मेहनत कर रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...