ट्राई ने लॉन्च किया चैनल सेलेक्टर ऐप

टेक्नोलॉजीट्राई ने लॉन्च किया चैनल सेलेक्टर ऐप

Date:


ट्राई ने लॉन्च किया चैनल सेलेक्टर ऐप

नई दिल्ली। ट्राई ने गुरुवार को चैनल सेलेक्टर ऐप लॉन्च किया. इस ऐप से डीटीएच सब्सक्राइबर्स के लिए अब पसंद के चैनल को सिलेक्ट और सब्सक्रिप्शन को मॉडिफाई करना आसान हो गया है. चैनल चुनने में आ रही दिक्कतों की शिकायतों को देखते हुए ट्राई ने ऐप लॉन्च किया है. इससे यूजर्स को चैनल चुनने और उसके बजट का निर्धारण करने में आसानी हो जाएगी.

आसानी से हटाएं चैनल
ट्राई ने बताया कि इस ऐप के जरिए यूजर अपने सब्सक्रिप्शन को चेक करने के साथ ही ऑफर किए जा रहे पैक को भी देख सकेंगे. ऐप की खास बात है कि इससे यूजर अपने सब्सक्रिप्शन रिक्वेस्ट के स्टेटस को रियल टाइम में भी चेक कर सकते हैं. ट्राई ने बताया कि ऐप के जरिए यूजर अपनी पसंद के चैनल को चुन सकते हैं. इसके साथ ही यूजर उन चैनल्स को हटा भी सकते हैं जिन्हें वे देखते नहीं हैं. ट्राई के अनुसार यह ऐप अभी चुनिंदा डीटीएच ऑपरेटर और मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स के साथ काम कर रहा है.

ऐंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध
ट्राई का यह ऐप ऐंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध है. गूगल प्ले स्टोर पर यह ऐप आसानी से मिल जाएगा. इसे गूगल प्ले स्टोर से इंस्टाल कर आसानी से इसका उपयोग किया जा सकता है.

ऐप में हैं ये सर्विस ऑपरेटर
ट्राई के चैनल सिलेक्टर ऐप में एयरटेल, डी2एच, डिश टीवी, हैथवे डिजिटल, सिटी नेटवर्क, एशियानेट, टाटा स्काई जैसे ऑपरेटर मौजूद हैं. ट्राई ने बताया कि वह जल्द ही ऐप से दूसरे सर्विस प्रोवाइडर्स को भी जोड़ेगा.

ट्राई लगातार उठा रहा कदम
ट्राई ने 1 फरवरी से ही केबल और डीटीएच से जुड़ा नया नियम लागू कर दिया है. इस नियम के तहत यूजर्स को सिर्फ उन्हीं चैनल्स के लिए पैसे देने पड़ेंगे जो वो देखना चाहते हैं. केबल ऑपरेटर्स या डीटीएस सर्विस प्रोवाइडर्स अपने हिसाब से सब्सक्राइबर्स को चैनल्स नहीं थोप सकते हैं. चैनल चुनने में आ रही दिक्कतों के बाद ट्राई ने अब ऐप की लॉन्चिंग की है.

ऐप के फायदे
इस ऐप के जरिए आप कम से कम मासिक किराया वाले चैनल्स आसानी से चुन सकते हैं. यह ऐप आपके मासिक किराए को सस्ता करेगा. इस ऐप से आप अपने मन मुताबिक चैनल्स का चुनाव कर सकते हैं. आप चाहे तो किसी भी एक चैनल या कई चैनल्स के ग्रुप को सस्ते चैनल्स से रिप्लेस कर सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?
ऐप को स्टार्ट करने के बाद सर्विस प्रोवाइडर चुनें. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, सब्सक्राइबर आईडी या सेट-टॉप-बॉक्स एंटर करना है. इसके बाद यूजर के रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर न होने की स्थिति यूजर को ओटीपी टीवी स्क्रीन पर मिलेगा. इसके बाद आपको आपके राज्य का नाम, शहर आदि की जानकारी मांगी जाएगी. इनमें से कुछ जानकारियां वैकल्पिक तौर पर मांगी जाती हैं, आप चाहें तो इन जानकारियों को छोड़ भी सकते हैं. अगले पेज पर आपको न्यूज, म्यूजिक, स्पोट्र्स आदि की रूचि के बारे में पूछा जाएगा. अंत में आपसे एसडी या एचडी या दोनों की जानकारी मांगी जाएगी. फ्री-टू-एयर चैनल्स के बाद आपको पे चैनल्स का चुनाव करना होगा. इन जानकारियों को दर्ज करने के बाद ऐप आपको आपके पसंद या रूचि के हिसाब से पैक्स सजेस्ट करेगा. इन पैक्स में से आप किसी भी एक पैक का चुनाव कर सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...