Uttarakhand CM: संतों के लिए होगा अलग मंच, खंडूरी के बाद दूसरी बार सीएम बनने का गौरव धामी को

फीचर्डUttarakhand CM: संतों के लिए होगा अलग मंच, खंडूरी के बाद दूसरी...

Date:


Uttarakhand CM: संतों के लिए होगा अलग मंच, खंडूरी के बाद दूसरी बार सीएम बनने का गौरव धामी को

देहरादून। कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) और भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में इस बार मंच पर संतों के बैठने की अलग ही व्यवस्था होगी। जिसमें संतों को उचित सम्मान के साथ बुलाकर बैठाया जाएगा। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी के दौरान संत पहले उन्हें आशीर्वाद देगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए बड़े संतों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है। वहीं यह भी व्यवस्था की गई है कि शपथ ग्रहण समारोह में शंख और घंटे घडियाल बजाने की भी पूरी व्यवस्था की गई है। बता दें कि वर्ष 2017 में जब भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी थी उस दौरान भी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अलग मंच बनाया गया था। इसके अलावा विधायकों के लिए भी अलग मंच बनाने की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन और पूरा अमला अपनी टीम के साथ काम में जुटा हुआ है।

Read also: शपथ ग्रहण मेंं शामिल होंगे PM Modi,एसपीजी टीम पहुंची देहरादून

बता दें कि उत्तराखंड की राजनीति में जनरल बीसी खंडूड़ी (General BC Khanduri) के बाद एकमात्र पुष्कर सिंह धामी दूसरे राजनेता हैं। जो दूसरी बार उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल कर रहे हैं। उनका पहला कार्यकाल आठ महीने रहा था। अब धामी को पूरे पांच साल के लिए प्रदेश की बागडोर सौंपी जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...