देहरादून। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) को विधायक दल का नेता चुनाव गया। इसके बाद उसके नाम की घोषणा मुख्यमंत्री पद के लिए की गई। अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के सामने प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब आगामी 23 मार्च यानी बुधवार को ऐतिहासिक परेड ग्रांउड में धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही मंत्रियों का भी शपथग्रहण समारोह होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह भी उपस्थित होंगे।
Read also: धामी ने उत्तराखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया
नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। वहीं दूसरी ओर को प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देर रात दिल्ली से स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की पूरी टीम ने देहरादून में डेरा डाल दिया। एसपीजी की टीम ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल के अलावा आसपास के इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं जिला प्रशासन, पुलिस और खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है। आज से पूरी राजधानी में सघन तलाशी अभियान शुय किया जा चुका है। शपथ ग्रहण समारोह स्थल परेड ग्राउंड के आसपास स्थित पानी टंकियों और ऊंची इमारतों पर एसपीजी ने मोर्चा ले लिया है। वहीं राज्य का खुफिया विभाग और पुलिस जवान हर जगह पर तैनात किए गए हैं।

