ICSCE बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा रद्द की

एजुकेशनICSCE बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा रद्द की

Date:


ICSCE बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा रद्द की

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी है. कक्षा 12वीं की परीक्षाएं तय समय पर ऑफलाइन ही होंगी.

बता दें कि पहले 10वीं के छात्रों की परीक्षा वैकल्पिक रखी गई थी. गौरतलब है कि आईसीएसई की 10वीं की बोर्ड की परीक्षा 4 मई से शुरू होनी थी. इससे पहले ICSE बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा स्थगित की जा चुकी हैं. बोर्ड ने कहा था कि स्थिति की समीक्षा के बाद 12वीं की परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक जून में परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जा सकता है.

दरअसल, CBSE द्वारा 10वीं की परीक्षा रद्द करने व 12वीं की परीक्षा स्थगित करने के बाद अब CISCE की ओर से ICSE (10वीं) को कैंसिल और ISC (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. CISCE के मुख्य कार्यकारी और सचिव जी एराथून ने इस बाबत जानकारी दी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related