पश्चिम बंगाल बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित

एजुकेशनपश्चिम बंगाल बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित

Date:


पश्चिम बंगाल बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित

कोलकाता: पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा जून में नहीं होगी, संशोधित कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। पहले 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 1 जून से 10 जून के बीच और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 15 जून से 2 जुलाई के बीच किया जाना था, लेकिन अब इन परीक्षाओं की डेट की घोषणा बाद में होगी।

वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को राज्यभर में रविवार से दो हफ्तों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है । यह लॉकडाउन 16 मई सुबह 6 बजे से 30 मई सुबह 6 बजे तर लागू रहेगा । साथ ही सरकार ने राज्य में रविवार से रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का भी ऐलान किया है । मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने कहा कि ‘लोगों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने और कोविड-19 स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related