यूपी में बढ़ाया लाॅकडाउन, 24 तक जारी रहेंगी बंदिशे

उत्तर प्रदेशयूपी में बढ़ाया लाॅकडाउन, 24 तक जारी रहेंगी बंदिशे

Date:


यूपी में बढ़ाया लाॅकडाउन, 24 तक जारी रहेंगी बंदिशे

योगी सरकार ने एक सप्ताह के लिये और बढ़ाया लाॅकडाउन
लाॅकडाउन लगाये जाने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण में आई कमी
श्रमिकों, ठेलेवाले, खोमचे वालों को मिलेगा 1000 रुपये महीना, तीन महीने का राशन

लखनऊ। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने लाॅकडाउन लगाने का फैसला लिया था। उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल से तीन मई तक कोरोना कफ्र्यू लागू किया गया था जिसे बाद में बढ़कार 6 मई और फिर विस्तार देते हुए 10 मई तक कर दिया गया था। लाॅकडाउन लगाये जाने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आने पर इसे बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया था। अब योगी सरकार ने अब यूपी में लाॅकडाउन को एक सप्ताह और आगे ले जाते हुए 24 मई की सुबह सात बजे तक पाबंदियां जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी तो आयी है मगर हालात अब भी पूरी तरह से काबू में नहीं हैं। खासकर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में संक्रमित मिलने से सरकार की चिंताएं बढ़ गयी है। आज कोरोना संक्रमण को लेकर हुई कैबिनेट बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में लाॅकडाउन को 24 मई की सुबह सात बजे तक जारी रखने का निर्णय लिया है। पूर्व की भांति आवश्यक सेवाओं को दी जा रही छूट जारी रहेगी। लाॅकडाउन के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।

यूपी सरकार ने प्रदेश के श्रमिकों, ठेलेवाले, खोमचे वालों को 1000 रुपये महीना भत्ता और तीन महीने का राशन देने की घोषणा की है। प्रदेश में आॅक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिये यूपी आॅक्सीजन उत्पादन प्रोत्साहन योजना 2021 को भी मंजूरी दी गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों से अधिक वसूली करने वाले निजी अस्पतालों को तीन वर्ष तक के लिये सील कर दिया जायेगा। 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को निःशुल्क वैक्सीन लगाये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...