आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन से सृदृढ होंगी प्रदेश में स्वास्थ सेवाएं

उत्तर प्रदेशआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन से सृदृढ होंगी प्रदेश में स्वास्थ सेवाएं

Date:

  • सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां को दिया मानदेय बढ़ोतरी करने का आश्वासन
  • स्मार्टफोन वितरण को सुशासन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास बताया

लखनऊ। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां को तकनीक के और करीब लाने के लिये उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 1 लाख 23 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन प्रदान किये हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन से प्रदेश में स्वास्थ सेवाएं सृदृढ होंगी। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में जल्द ही वृद्धि करने का आश्वासन भी दिया।

Read also: विश्वविद्यालय ऑडिट आपत्तियों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करें: आनंदीबेन पटेल

Image credit Naeem

मंगलवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किये। कार्यक्रम में प्रदेश के हर आंगनबाड़ी केंद्र को नवजात वृद्धि निगरानी यंत्र भी दिये गये हैं जिनसे नवजात बच्चों की वृद्धि का स्तर मापा जा सकेगा।

Image credit Naeem

कोविड की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार तकनीक के माध्यम से प्रदेश के हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। तकनीकी के लिए आवश्यक संसाधन उन लोगों को पहुंचने आवश्यक हैं जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते हैं। यह कार्य बखूबी कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन दूर-दराज के इलाकों तक सरकारी स्वास्थ सुविधाओं की जानकारी पहुंच सकेगी। सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जल्द ही मानदेय बढ़ाने का आश्वासन भी दिया।

Read also: स्मार्ट फोन खरीद मामला: टेंडर निरस्तीकरण पर मंत्री स्वाति सिंह और अफसर भिड़े, PMO तक पहुंचा मामला

Image credit Naeem

उन्होंने कोरोना संकट से निपटने के लिये आंगनबाड़ी कार्यकत्रियांें द्वारा दिये गये योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोककल्याण के लिये कार्य करने वाली बहनों ने कोरोना संक्रमण से प्रदेश को निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीएम ने कहा कि आज का कार्यक्रम सिफ स्मार्टफोन या डिवाइस वितरण करने का नहीं बल्कि यह सुशासन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास है। हमारी बहनें तकनीक का उपयोग कर प्रदेश में स्वास्थ सेवाओं को और बेहतर करने मे महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related