सीएम चन्नी की कैबिनेट में शामिल रजिया सुल्ताना ने दिया इस्तीफा

फीचर्डसीएम चन्नी की कैबिनेट में शामिल रजिया सुल्ताना ने दिया इस्तीफा

Date:


सीएम चन्नी की कैबिनेट में शामिल रजिया सुल्ताना ने दिया इस्तीफा

  • मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए कहा, ”सिद्धू साहब सिद्धांतों के आदमी हैं

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा दिये जाने से पैदा हुए संकट का कांग्रेस नेतृत्व हल निकालने का प्रयास ही कर रहा था कि एक और समस्या उसके सामने आ खड़ी हुई। पंजाब के नवनियुक्त सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में शामिल होने वाले रजिया सुल्ताना ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने सिद्धू के पंजाब और पंजाबियत के लिये लड़नेे की बात कही है।

Read also: पंजाब के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया (लीड-1)

पंजाब कांग्रेस में काफी समय से चल रहे विवाद के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे और चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बन जाने के बाद पार्टी नेतृत्व को सब कुछ सही होने की आशा थी। मगर हुआ उल्टा और हालात और भी बिगड़ते जा रहे हैं। मंगलवार को जहां नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया वहीं शाम होते-होते चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। दो दिन पहले ही जलापूर्ति एवं स्वच्छता और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संभाल रहीं मलेरकोटला से विधायक रजिया सुल्ताना ने कहा, ‘सिद्धू साहब सिद्धांतों के आदमी हैं। वह पंजाब और पंजाबियत के लिए लड़ रहे हैं।’

रजिया सुल्ताना ने अपने इस्तीफे में लिखा, ‘मैं, रजिया सुल्ताना, पीपीसीसी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और राज्य भर के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता में पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में इस्तीफा देती हूं। पंजाब के सीएम चन्नी को भेजे गए प़़त्र में पार्टी में कार्य करना जारी रखने की बात कहते हुए रजिया ने कहा कि ‘मैं पंजाब के सर्वोत्तम हित में एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करना जारी रखूंगी।’ उन्होंने पार्टी नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करते हुए लिखा की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को मेरी और मेरे परिवार पर हमारी जरूरत की घड़ी में अनगिनत आशीर्वाद देने के लिए मैं तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।’

Read also: सिद्धू ने 71 दिन बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया (लीड-1)

रजिया सुल्ताना का मंत्री पद से इस्तीफा देना यह साफ जाहिर कर रहा है कि पंजाब कांग्रेस में व्याप्त असंतोष अभी समाप्त होने वाला नहीं है। पंजाब विधानसभा चुनाव की बेला में पार्टी असंतोष से जुझ रही कांग्रेस के लिये यह संकट की घड़ी है। कांग्रेस नेतृत्व को इसका हल जल्द से जल्द निकालना होगा वरना पंजाब से शुरू हुई असंतोष की चिंगारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चुनाव को भी प्रभावित करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related