गाजियाबाद। थाना विजयनगर इलाके की प्रताप विहार कॉलोनी देर रात अचानक एक बड़े निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से पांच मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें से तीन की मौत हो गई। हादसा होते ही चीख-पकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर दौड़े।आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे सभी मजदूरों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया ।लेकिन तीन मजदूरों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि नाले का निर्माण कार्य देर रात में भी जोरों पर चल रहा था।
Read also: मुंबई : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 3 मजदूरों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार थाना विजय नगर इलाके की प्रताप विहार कॉलोनी में न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के सामने एक बड़े नाले का निर्माण कार्य चल रहा है।देर रात भी करीब 2.30 बजे यहां नाले का निर्माण कार्य चल रहा था। काफी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे थे।अचानक ही नाले की दीवार गिरी। जिसमें नीचे की तरफ काम कर रहे मजदूर दब गए दीवार गिरते ही भगदड़ मच गई और आपस में मजदूर ही दबे हुए मजदूरों को निकालने में जुट गए। लेकिन जब वह सफल नहीं हो पाए तो स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया।सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी मजदूरों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में पहुंचाया।लेकिन चिकित्सकों ने तीन मजदूरों को अवैध घोषित कर दिया जबकि दो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
Read also: कर्नाटक में व्हाइट स्टोन हिल की गुफाओं में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना विजयनगर के थाना अध्यक्ष योगेंद्र मलिक (Yogendra Malik) ने बताया कि प्रताप विहार कॉलोनी में न्यू रेनबो स्कूल के पास सड़क किनारे नगर निगम के द्वारा सीवर बनाने का कार्य रात्रि में चल रहा था।पुलिस सूचना मिली कि सीवर की दीवार गिर गई ।जिसमे 5 मजदूर दब गए गए।स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रेगड की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी पांचों मजदूरों को निकालकर MMG हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।इनमें से 1.मुनकेश मोशीन 2. अहजाज पुत्र शमशाद 3. तौकिर सभी निवासी बिहार को मृत घोषित कर दिया जबकि सिराजुद्दीन पुत्र मुजीबुद्दिन और शाहबीर पुत्र नजीर निवासीगण अरररिया, बिहार घायल है।जिनका उपचार किया जा रहा है।

