लाइफस्टाइल डेस्क। World Happiest Countries – आज हम आपको दुनिया का सबसे खुशहाल देश के बारे में बातएंगे, जो की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट ( World Happiness Report) के अनुसार है। इस रिपोर्ट में जीवन मूल्यांकन, सकारात्मक भावनाओं और नकारात्मक भावनाओं पर खुशी को मापा जाता है। चलिए फिर जानते है।
फिनलैंड (Finland) –

आपको ये जानकर हैरानी होगी की फिनलैंड लगातार 5वें साल सबसे खुश देशों की लिस्ट में सबसे आगे है। यहां के निवासियों और फ़िनलैंड की सरकार से दुनिया को प्रेरणा लेनी चाहिए की कैसे अपने देश को खुशहाल बना सकते है। बता दे, फ़िनलैंड बहुत खूबसूरत देश है ये पुरानी झीलों, द्वीपों और जंगलों से घिरा हुआ देश है।
Read also: कम बजट में विदेश घूमना चाहते है तो इन देशों की यात्रा करे!!
डेनमार्क (Denmark) –

डेनमार्क दूसरे नम्बर पर है, ये लंबे समय से दुनिया के सबसे खुश देशों कि लिस्ट में है। यहां की खुशहाली का कारण स्थिर सरकार की मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली हैं। साथ ही ये विश्व प्रसिद्ध समुद्र तटों, नीली झीलों और सुंदर द्वीपों से सजा हुआ है।
आइसलैंड (Iceland) –

आइसलैंड सबसे खुशहाल देशों में तीसरा स्थान पर है, यहां 3,66,000 निवासियों का घर है, और अधिकांश आबादी राजधानी रेकजाविक में रहती है। यहां की खुशहाली का कारण उच्च जीवन स्तर, मुफ्त शिक्षा,कम बेरोज़गारी और कम अपराध हैं।
स्विटज़रलैंड (Switzerland) –

स्विटज़रलैंड ने भी टॉप 5 की लिस्ट में अपना नाम बनाए रखा है। यहां की खुशहाली का कारण प्रति व्यक्ति उच्च जीडीपी और कम भ्रष्टाचार दर है। इसके अलावा, ये एक काफी सुन्दर देश है, इसे बैंकों, डिज़ाइनर घड़ियों और चॉकलेट का देश भी कहते है।
Read also: उड़ीसा घूमने का प्लान बना रहे है, तो इन जगहों की सैर जरूर करे
नीदरलैंड्स (Netherlands) –

नीदरलैंड्स सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट में 5वां स्थान पर है। यहां की खुशहाली का कारण लोगो की ज़िंदगी और ऑफिस में एक अच्छा संतुलन, उच्च शिक्षा है, और कम अपराध दर है।

