CISCE बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसे पता करें अपना रिजल्ट

एजुकेशनCISCE बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसे पता करें अपना रिजल्ट

Date:


CISCE बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसे पता करें अपना रिजल्ट

CISCE-ICSE 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

ICSE-ISC 2021 का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। बोर्ड ने दोपहर 3:00 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करते हुए रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी अब CICSE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें, छात्र को यहां अपना कोर्स इंडेक्स नंबर यूआईडी और कैप्चा कोड डालकर अपना रिजल्ट दिखेगा।

अगर कोई दसवीं का छात्र अपने फोन पर ही अपना रिजल्ट चेक करना चाहता है तो वह अपने मोबाइल पर ICSE लिखकर 0924 8082 883 पर SMS करके भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते है। वहीं, 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट प्राप्त करने के लिए ISC लिखकर 092480 82883 पर SMS कर सकते हैं।

वहीं, कोई संस्थान या स्कूल अपने प्रिंसिपल के लॉगिन आईडी और पासवर्ड को कैरियर पोर्टल पर लॉगिन करके परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में अगर किसी छात्र को आपत्ति है तो वह इस मुद्दे को विस्तार से बताते हुए अपने संबंधित स्कूलों में एप्लीकेशन दे सकते हैं। बोर्ड द्वारा स्कूलों को इन मुद्दों को विस्तार से देखने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल इन मुद्दों को देखने के बाद सीआईएससी बोर्ड को केवल वह शिकायतें ही भेज पाएंगे। आपको बता दें कि स्कूल द्वारा स्टूडेंट की परेशानी या आपत्ति बोर्ड को कक्षा 10 के लिए [email protected] और 12 के लिए [email protected] पर मेल करना होगा। यह मेल स्कूल को एक अगस्त तक बोर्ड को भेजने होंगे।

ICSE ISC Board 24 जुलाई को जारी करेगा 10वीं, 12वीं का Result

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते आईसीएसई और आईएससी बोर्ड ने दूसरे साल भी विद्यार्थियों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किया है। इससे पहले वर्ष 2020 में भी कोरोना के चलते बोर्ड परीक्षाओं के कई प्रश्न पत्रों को रोकना पड़ा था। वहीं, इस वर्ष इन परीक्षाओं को रद्द करने और मूल्यांकन नीति के हिसाब से परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related