Godrej ने भारत में लॉन्च किया होम सिक्योरिटी कैमरा

टेक्नोलॉजीGodrej ने भारत में लॉन्च किया होम सिक्योरिटी कैमरा

Date:


Godrej ने भारत में लॉन्च किया होम सिक्योरिटी कैमरा

गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस ने भारतीय बाजार में अपना दबदबा कायम रखते हुए होम कैमरा रेंज लॉन्च की है। इस रेंज का नाम ‘स्पॉटलाइट’ रखा गया है खास बात यह है की ये India में ही डिजाइन और मैन्यूफैक्चर किया गया है। इस होम सिक्योरिटी कैमरे को लेकर दावा किया जा रहा है की ये अब तक का बेस्ट डाटा सिक्योरिटी कैमरा है। गोदरेज कैमरा की स्पॉटलाइट रेंज अमेजन वेब सर्विसेज का use करती हैं |

स्पॉटलाइट होम सिक्योरिटी कैमरे की रेंज को बहुत ही बारीकी से खूबसूरती से तैयार किया गया है इसमें इन बिल्ट WIFI भी है। कैमरे को कहीं से भी Mobile App के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। स्मूथ स्ट्रीमिंग की सुविधा भी आपको एप्प मे मिलती है जिससे बैण्डविड्थ कंजम्पशन कम होता है। कैमरे से Record किया गया वीडियो अमेजन काइनेसिस वीडियो स्ट्रीम्स के माध्यम से कस्टमर द्वारा पंजीकृत मोबाइल डिवाइस पर आसान तरीके से स्ट्रीम होता है।

कैमरे का Data AWS (एशिया पैसिफिक) मुंबई रीजन में एईएस 256-बिट एनक्रिप्शन के साथ स्टोर होता है। यह कैमरा डाटा साइबर अटैक से काफी हद तक सुरक्षित है।

स्पॉटलाइट पी.टी. (पैन-टिल्ट) की मदद से आप कैमरे को किसी भी तरफ़ घुमाकर अच्छा खासा एरिया कवर कर सकते हैं, क्योंकि यह पूरे 90 डिग्री तक घूम जाता है और इसका पैन भी 355 डिग्री तक किया जा सकता है। इस कैमरा में रियल टाइम मोशन आपके स्पेस का 110-डिग्री पैनोरेमिक व्यू, अल्ट्रा-क्लीयर नाइट विजन, स्मार्ट मोशन ट्रैकिंग, अलर्ट्स, हाई-फाइडेलिटी माइक सपोर्ट साथ ही इनट्यूटिव वन-टच मोड्स जैसे कमाल के फीचर्स हैं। 

Gionee ने कॉलिंग फीचर के साथ भारत में लॉन्च की दो स्मार्टवॉच, जाने कीमत

इस कैमरे की कीमत 4,999 रुपये है जिसमे एक साल की वारंटी भी है। शॉपिंग से पहले यूजर्स कंपनी की वेबसाइट पर कैमरे के बारे मे जान सकते हैं । यह कैमरा गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस की शॉप साइट व अमेजन तथा फ्लिपकार्ट पर available है |

OnePlus Nord 2 5G आज होगा भारत में लॉन्च जाने कीमत

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...