रालोद का प्रयोजित आंदोलन है किसानों का विरोधः उप मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेशरालोद का प्रयोजित आंदोलन है किसानों का विरोधः उप मुख्यमंत्री

Date:


रालोद का प्रयोजित आंदोलन है किसानों का विरोधः उप मुख्यमंत्री

  • केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, जनता आशीर्वाद रूपी वोट देकर फिर बनवायेगी भाजपा की सरकार

मेरठ। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसान आंदोलन दरअसल राष्ट्रीय लोक दल की ओर से प्रायोजित आंदोलन है। चुनावी राजनीति के चलते किसानों का आंदोलन को बढ़ावा दे रहे लोकदल को चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए जनता के बीच में जाना चाहिए। प्रदेश का किसान भारतीय जनता पार्टी के साथ और हमेशा रहेगा।

Read also: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए कोरोना संक्रमित

यह कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जो आज मेरठ के दौरे पर आये थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने वाली योगी सरकार जनता को सुशासन देने में कामयाब हुई है। आशीर्वाद रूपी वोट देकर जनता आगे भी भाजपा की ही सरकार बनाएगी। प्रदेश में अब गुंडों की नहीं कानून की सरकार काम करती है। गांव-गांव में विकास की गंगा बह रही है।
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सपा की सरकार बनती तो उत्तर प्रदेश खाली हो जाता। 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करने वाले अखिलेश यादव 2017 में भी 300 से ज्यादा सीट जीतने का दावा करते थे। मगर उनकी पार्टी का हश्र सबके सामने है। अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद कर दें। 2022 में भी भाजपा को जनता जनार्दन का समर्थन मिलेगा और गुंडागर्दी- भ्रष्टाचार की सरकार नहीं बनने दी जाएगी।

Read also: दिल्ली को बायो डीकंपोजर उपयोग के लिए 800 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए: मुख्यमंत्री

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस के कुशासन से प्रदेश को मुक्ति दिलाने का काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। गोरखपुर की घटना को निंदनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि मनीष गुप्ता कांड में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिलती है और बिजली चले जाने की खबर भी नहीं छपती। यह विकास है जो भाजपा करा रही है और भविष्य में भी कराती रहेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related