- एक ही पंडाल में लोगों को करेंगे संबोधित
कोलकाता। राजनीति में एक-दूसरे के धुर विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक ही कार्यक्रम में देखना किसी चमत्कार के समान ही होगा। और यह नेता एक ही पंडाल से लोगों को संबोधित भी करेंगे इस बात पर तो शायद ही किसी को यकीन हो। लेकिन इस बार ऐसा होने जा रहा है कोलकाता में जहां पीएम मोदी, ममता बनर्जी और राहुल गांधी एक ही पंडाल में एक साथ मौजूद रहेंगे। हालांकि यह कोई सियासी मंच नहीं होगा।
Read also: सम्मेलन में भाग लेने के लिए 5 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेंगे पीएम मोदी
हम बात कर रहे हैं कोलकाता में बेलाघाटा के एक दुर्गा पूजा मंडप की जहां इन नेताओं की कठपुतलियां एक साथ लगाने की तैयारियां चल रही हैं। दुर्गा पूजा के अवसर पर लगाये जा रहे इस पूजा के पंडाल में विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए अलग-अलग मंच होगा। भाषण देते हुए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कठपुतलियां एक ही मंच पर होंगी। लेफ्ट पार्टी के अध्यक्ष विमान बसु राज्य तथा दो पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु और बुद्धदेव भट्टाचार्य की कठपुतलियां एक अलग मंच पर होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी एक मंच से भाषण देते हुए नजर आएंगे। वही सीएम ममता बनर्जी लोगों को संबोधित करते हुए अपनी विकास योजनाओं की जानकारी देंगी।
Read also: पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक, कई मंत्रियों ने भी दिए सुझाव
हालांकि पूजा कमेटी का यह कहना है कि राजनीतिक दलों की कठपुतलियां लगाने का कोई सियासी उद्देश्य नहीं है। इन नेताओं की कठपुतलियों के साथ 2000 अन्य कठपुतलियां भी पंडाल में लगाई जाएगी। यह कोलकाता की प्रसिद्ध कठपुतली कला का प्रचार करने का प्रयास मा़त्र है। दुर्गा पूजा के लिये पंडाल में आने वाले लोगों को आकर्षित करने के लिये इन नेताओं की कठपुतलियां भी लगायी गयीं हैं।

